Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मनकापुर के उमेश गुप्ता ने रचा इतिहास, यूपीएसएसएससी परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

 *संतोष कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

मनकापुर (गोंडा)। तहसील मनकापुर अंतर्गत झिलाही बाजार निवासी उमेश गुप्ता, पुत्र सीताराम गुप्ता, ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उमेश की इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।उमेश गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद Banda University of Agriculture and Technology से बीएससी एग्रीकल्चर तथा Chandra Shekhar Azad University of Agriculture and Technology से एमएससी एग्रीकल्चर की डिग्री प्राप्त की। कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
अपनी सफलता पर उमेश ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर आर के नारद, राजकुमार गुप्ता, लवकुश गुप्ता, महेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुमित गुप्ता, रमेश, पूजा मनमोहिनी, शिवा प्रियदर्शनी, दिव्या दिव्यदर्शनी, अमरदीप और राजदीप सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उमेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उमेश की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.