Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


त्याग की शुरुआत जनता नहीं, जनसेवकों से हो” – बृज मोहन सिंह

“त्याग की शुरुआत जनता नहीं, जनसेवकों से हो” – बृज मोहन सिंह

लखनऊ । प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और सोना न खरीदने की अपील पर भारतीय जन समाज पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने कहा कि आर्थिक संकट के समय जनता से त्याग की अपेक्षा करना उचित हो सकता है, लेकिन इसकी शुरुआत सत्ता और सरकारी तंत्र से होनी चाहिए।

पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री सिंह ने सवाल उठाया कि जब आम नागरिकों को पेट्रोल-डीजल बचाने की सलाह दी जा रही है, तो मंत्रियों और विधायकों के दर्जनों गाड़ियों वाले काफिलों पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती। उन्होंने कहा कि “जनसेवक” कहलाने वाले लोग यदि वास्तव में जनता के हितैषी हैं, तो उन्हें सबसे पहले खुद सादगी अपनानी चाहिए।

उन्होंने नेताओं की वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और लंबे काफिलों को “रसूख का प्रदर्शन” बताते हुए कहा कि पद छोड़ने के बाद यही नेता आम लोगों की तरह साधारण जीवन जीते नजर आते हैं।

भारतीय जन समाज पार्टी ने मांग की कि सांसदों-विधायकों के भत्तों, सरकारी विज्ञापनों और विदेशी दौरों पर एक वर्ष तक रोक लगाई जाए। श्री सिंह ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से पहले ही परेशान है, इसलिए सरकार को जनता से त्याग मांगने से पहले खुद उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.