गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत के कृषि सेवा केंद्र के प्रबंधक कुलदीप मिश्रा ने एचयूआरएल कंपनी के प्रबंध निदेशक एचबी मोहंती से किसानों को बुवाई के समय उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुलाकात की। बैठक में एचबी मोहंती ने आश्वासन दिया कि डीएपी, यूरिया, फॉस्फेटिक और अन्य उर्वरक सभी किसानों को समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता के अनुसार लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसानों में संतोष का माहौल है।
