जनपद बलरामपुर। उतरौला में वकीलों को रसोई गैस के लिए गैस एजेंसी पर लम्बी लाइन लगाने पर गैस न मिलने के विरोध मे वकीलों ने न्यायालय पर कार्य बहिष्कार करके एसडीएम उतरौला अभय सिह को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा और वकीलो के लिए गैस वितरण का अलग कोटा निर्धारण करने, तहसील मै गैस सिलेंडर का वितरण करने तथा वकीलो के लिए गैस बुकिग के लिए अलग काउंटर बनाए जाने की माग की. वकीलो के न्यायलय पर कार्य बहिष्कार सै डेढ हजार मुकदमो की सुनवाई नंही हो सकी.
अधिवक्ता सघ उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिह ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि इस समय रसोई गैस की बुकिग के लिए गैस एजेंसी पर जाना पडता है लेकिन एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड होने से वकीलो की गैस बुकिग नही हो पाती है वही किसी तरह बुकिग हो जाने पर गैस सिलेन्डर लेने के लिए सैकडो मीटर दूर की लाइन दोपहर मे कडी धूप मे लगानी पडती है. वकीलो के गैस की लाइन मे लगे होने से न्यायलय पर न्यायिक काम नही कर पाते है. अधिकारी सारे मामले की जानकारी पर कोई रास्ता वकीलो के लिए नही निकालते है. इससे वकीलों मे अधिकारियो के खिलाफ काफी आकोश है. अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि वकीलो की मागो को पूरा न किया गया और वकीलो को गैस उपलब्ध न कराया गया तब वकीलो का आन्दोलन तेज होगा और इसकी जिम्मेदारी अधिकारियो की होगी.
