दिवस (चेटीचंड महोत्सव) संत आसुदा राम आश्रम गोंडा में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि इस अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाम 7:00 से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। जो कि देर रात कार्यक्रम के अंत तक निरंतर चलता रहा।
कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस डांस व नाटक के साथ प्रभु झूलेलाल की महाआरती का भी आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस में 2 से 7 साल के बच्चों ने एवं नृत्य एवं नाटक कार्यक्रम में 7 साल के ऊपर के बच्चों ने भाग लिया।
फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में रजत लखमानी, दित्विक रायतानी, सिंधुजा, लक्षिता रायचंदानी, मनस्वी रावलानी ने भाग लिया।
नृत्य एवं नाटक कार्यक्रम में मान्यता रायचंदानी,अवनी नेभानी,कृपा, जिया धनकानी, मिशा सिंधी,पार्थ नेभानी, दिव्यांशी, दीपिका वालेचा, वैभवी कलानी, सिंधुजा, जयती चैनानी, सान्वी जसवानी, जियांशी, सलोनी वालेचा, वंशिका मध्यान, मानवी पंजवानी, लसीका तलरेजा, पृशा, गर्वित, कियांश, ज्ञानशी तलरेजा, मानवी तलरेजा, गुंजन वरयानी, निमिषा वरयानी, रोशनी वरयानी, आयुषी कलानी,रिद्धिमा, ऋत्विक, रितिका, पंखुड़ी नेभानी, हिमांशी मनध्यान आदि लोगों ने भाग लिया।
नृत्य व नाटक में मां काली,अटूट नारी, टूइंग ग्रेस, झूलेलाल हरमनी,देवी शक्ति एवं धूम मचाले ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इन कार्यक्रमों के पश्चात आए हुए सभी श्रद्धालुओं के साथ महाआरती की गई। महाआरती में आए हुए सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में महाआरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजक मंडल में साक्षी नेभानी, कीर्ति कलानी, समता धनकानी, रेनू रायतानी,आशा मध्यान, धृता मनध्यान, स्वाति नेभानी, गरिमा खत्री, पूजा रायतानी, सलोनी वालेचा आदि लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।
