Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










घटिया सड़क निर्माण पर सख्त एक्शन: गोंडा में एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब, जांच कमेटी गठित

घटिया सड़क निर्माण पर सख्त एक्शन: गोंडा में एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब, जांच कमेटी गठित


नई बनी सड़क में उखड़ने लगी गिट्टियां, वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

गोंडा। जिले में हाल ही में बनी सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वायरल वीडियो और स्थानीय शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
मामला परसपुर विकासखंड के कुड़ियावां ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क का है, जहां निर्माण कार्य शुरू होने के महज 20 दिन के भीतर ही सड़क की हालत खराब हो गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़कर बाहर आ रही हैं। स्थानीय निवासी राधेश्याम उर्फ बबलू सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क पूरी तरह तैयार होने से पहले ही टूटने लगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग लकड़ी की मदद से आसानी से सड़क की गिट्टियां उखाड़ रहे हैं। गिट्टियां हटाने पर नीचे पुरानी सड़क और मिट्टी नजर आ रही है, जिससे निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका और गहरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग गोंडा के अधिशासी अभियंता और यूपी सिडको के परियोजना प्रबंधक को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग उठाई है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.