श्याम मंदिर में आम जनमानस के उच्च स्वास्थ हेतु रोगानुसार योग ध्यान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया I जिसमें योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में हृदय रोग,मधुमेह,उच्च रक्तचाप,गठिया,त्वचारोग के रोगियों और उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया एवं संबंधित योगासनों एवं प्राणायाम के विषय में जानकारी भी दी गयी।ताड़ासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार,पवनमुक्तासन,पश्चिमोत्तानासन,वज्रासन,धनुरासन,मत्स्यासन,पादहस्तासन,सर्वांगासन के साथ-साथ भस्त्रिकाप्राणायाम,कपालभाति-प्राणायाम,अनुलोम-विलोम-प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया I शिविर में योगाचार्य ने कहा कि योग अपनी सांस पर ध्यान देते हुए विभिन्न मुद्राओं में रहने की कला है। प्रत्येक योगासन का हमारे श्वसन तंत्र पर विशेष प्रभाव पड़ता हैI इसके चलते हमारा हृदय भी प्रभावित होता है। इसी क्रम में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा योग के साथ-साथ उचित दिनचर्या और आहार-विहार के माध्यम से आप सभी समस्त मानसिक एवं शारीरिक रोगों से बच सकते हैंl साथ ही साथ स्वस्थ रखने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए।
शिविर में विक्की अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, ऋषभ,अनमोल,रचना अग्रवाल,नीतू अग्रवाल, मीनू अग्रवाल,मेघा मोदी,साधना,रोशनी,राशि,अन्नू, छवि, सहित अन्य जन मौजूद रहे।
