Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










समाजवादी पार्टी के जिला सचिव ने मुख्य मंत्री को लिखा पत्र।

दतौली चीनी मिल पर भ्रष्टाचार का
लगाया आरोप।
मनकापुर गोंडा।दतौली चीनी मिल में चल रहे भ्रष्टाचार पर आरोप लगाते हुए. समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जय सेन सिंह ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को एक लिखित पत्र देकर किसानों के हितों की बात उठाते हुए दतौली चीनी मिल प्रशासन पर कार्यवाई करने का बात कही है।उन्होनें ने पत्र के माध्यम से बताया कि दतौली चीनी मिल से संबंधित जितने भी गन्ना सेंटर बनाए गये हैं।उन सेंटर पर गन्ने की उतरवायी के लिए अलग से रूपये लेनें का कार्य प्रतिदिन चला करता है।जो किसानो के जेब पर सीधी डैकती है।वही यदि पर्ची निस्तारण की बात पर जिनको पर्ची की जरूरत नहीं उनको पर्ची उपलब्ध करायी जा रही है।जिसको पर्ची चाहिए उसे नही मिल रही।गन्ना उतरवायी के मामले पर किसानों से अस्सी रूपये से लेकर ढेड सौ रूपये की अवैध वसूली चल रही है।जो गन्ना समिति मनकापुर के सचिव की सीधी लापरवाही है।इस भ्रष्ट तंत्र पर अविलम्ब जांच करने की आवश्यकता है।जो गन्ना किसानों के हितों मे बात कही गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.