Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










जमीनी विवाद में युवक की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल डंडे बरामद

गोण्डा।
थाना कौड़िया क्षेत्र में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को ग्राम रुकमंगदपुर निवासी महेश बाजपेई ने थाना कौड़िया में तहरीर देकर बताया था कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी रक्षाराम उर्फ सूरज, शिवम व ओमप्रकाश बाजपेयी उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई रमेश सहित अन्य लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश व मंगल को जिला अस्पताल गोण्डा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान 9 मार्च को रमेश की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की।

थाना कौड़िया पुलिस टीम ने बुधवार को आर्यनगर छितौनी नहर के किनारे सड़क से वांछित आरोपी सूरज उर्फ रक्षाराम बाजपेयी (24 वर्ष), शिवम बाजपेयी (20 वर्ष) और ओमप्रकाश बाजपेयी (45 वर्ष) निवासी ग्राम रुकमंगदपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी विजयभान यादव, आरक्षी ऋषित कुमार और आरक्षी प्रेमप्रकाश विश्वकर्मा शामिल रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.