Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


यूपी जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

यूपी जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

(लखनऊ):

लखनऊ स्थित भास्कर कॉम्प्लेक्स, गौतम बुद्ध मार्ग पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति (रजि.) के मंडल कार्यालय में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने की, जबकि संचालन महासचिव आशीष तिवारी ने किया। बैठक में समिति के संरक्षक श्री राजेन्द्र गुप्ता (शिमला परिवार) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के अवसर पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके सम्मान में विशेष गीत प्रस्तुत कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि देश को अटल जी जैसा प्रधानमंत्री न पहले मिला था और न भविष्य में मिलना आसान है। अटल जी ने पत्रकारों, वकीलों, किसानों, युवाओं, महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के देशहित में कार्य किया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अटल जी के विचारों और आदर्शों को पत्रकारिता जगत के लिए मार्गदर्शक बताया। उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बाजपेयी, संयोजक उमा शंकर पाण्डेय, संगठन मंत्री शीतला प्रसाद, संगठन मंत्री गंगेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह वंश गुप्ता सहित महिला पदाधिकारी रीता सोनी, प्रियंका गुप्ता, विशाखा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, गीतांजलि सिंह सहित अन्य सदस्यों ने प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय एवं मान्यता प्राप्त पत्रकारों को समिति से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर सदस्यता प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस पहल से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर एक सशक्त एवं संगठित मंच तैयार किया जा सकेगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।

*बैठक में भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के श्री राहुल गोस्वामी की भी उपस्थिति रही।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.