रविवार को विश्व ध्यान दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया।इसी क्रम में प्रेरणा पार्क में गांधी पार्क में और श्याम मंदिर में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया I योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित समस्त योग साधकों को ध्यान योग के साथ-साथ त्राटक ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया I इसी क्रम में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि ध्यान करने से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक शांति मिलती है, नींद बेहतर होती है, रक्तचाप घटता है और भावनात्मक स्वास्थ्य सुधरता है। यह याददाश्त, इच्छाशक्ति और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है, जिससे समग्र शारीरिक और मानसिक कल्याण में वृद्धि होती है।
मानसिक और भावनात्मक लाभ
कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम करता है और शांति महसूस कराता है।फोकस और ध्यान अवधि बढ़ाता है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है। त्राटक क्रिया एकाग्रता, स्मरणशक्ति और मानसिक शांति के लिए एक शक्तिशाली योगिक अभ्यास है, जो आँखों को स्वस्थ रखता है, तनाव और अनिद्रा कम करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है।
शिविर के अंत में योगाचार्य ने कहा ध्यान मन और शरीर दोनों को शांत और मजबूत करने का एक शक्तिशाली साधन है, जो जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद करती है।
शिविर में आशीष गुप्ता, डॉ टी पी जयसवाल, शिव पूजन, सत्येंद्र, मनोज शुक्ला,मनीष दुबे,संतोष गुप्ता,शमीम खान,महेश, अमित गर्ग, मोनू, राजेश, मुकेश, अनमोल, प्रतिभा, रश्मि, प्रमिला, शिल्पी,तृप्ति अनिका,मनिका,विंदु, तरु,अयांश सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे।
