Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने स्टेज पर पहुंचकर काटा हंगामा वापस हुई बारात ा दिया पूरी बारात

लखनऊ-अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब बारात लेकर आए हापुड़ के दूल्हे अफसार की प्रेमिका अचानक स्टेज पर जा धमकी! दूल्हा जैसे ही वरमाला डालने स्टेज पर चढ़ा, प्रेमिका ने चीखते हुए सबके सामने हंगामा शुरू कर दिया। उसने दूल्हे पर धोखा देने का इल्ज़ाम लगाया और जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगी।बाराती और घराती दोनों सकते में आ गए। किसी को समझ नहीं आया कि ये तूफ़ान कहाँ से आ गया! प्रेमिका ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे अफसार को हिरासत में लेकर थाने ले गई और शादी पर फुल स्टॉप लग गया।पूरी बारात स्तब्ध, दुल्हन का परिवार शर्मिंदा और गांव में बस एक ही चर्चा – “यार, ये तो फ़िल्मी सीन से भी ज़्यादा मसालेदार था!” फिलहाल दूल्हा थाने में, बारात लौट गई और शादी का सपना टूट गया। प्यार और धोखे की ये अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.