गोण्डा। जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने की मुहिम में गोण्डा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जयसवाल के सख्त निर्देशों पर चल रही कार्रवाई में रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त राजेश कुमार चौहान उर्फ नानमुन्ना को लखनऊ से धर दबोचा गया। यह अभियुक्त थाना कटरा बाजार क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था।घटना 17-18 अक्टूबर 2025 की रात 12:35 बजे की है, जब ग्राम कुडवा मौजा नरायनपुर कला में वादी अवधेश कुमार सिंह को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगी गई। सूचना मिलते ही 20 अक्टूबर को मुकदमा संख्या 233/2025 धारा 308(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के निर्देशन में उ0नि0 पवन कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने 31 अक्टूबर को खुर्रमनगर, लखनऊ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 38 वर्षीय राजेश, मूल रूप से धरमपुर थाना कौडिया का निवासी है, जो फरारी काट रहा था।पुलिस टीम में कांस्टेबल मनोज कुमार, चन्दन मिश्रा और सोमेन्द्र सिंह शामिल रहे। अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। एसपी के आदेश से जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज, आमजन में राहत की लहर।
