Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोण्डा की पहचान मिस्टर इंडिया को मिला,इंटरनेशनल यूनिटी अवार्ड



गोण्डा।। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर परसपुर के इंटरनेशनल जादूगर श्री इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने के लिए “इंटरनेशनल यूनिटी अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से गोंडा सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन शांति फाउंडेशन (गोंडा, उत्तर प्रदेश एवं लुंबिनी, नेपाल, कनाडा) के तत्वावधान में किया गया। समारोह में देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष पिंकी देवी और अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डॉ. केतन कुलकर्णी ने ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि “इंटरनेशनल जादूगर श्री इंडिया न केवल कला के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि अपने कार्यों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी दे रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करते हुए देश में एकता, अमन और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.