Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मिशन शक्ति के पाँचवें चरण को लेकर आईजी अमित पाठक की वर्चुअल मीटिंग, दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

गोंडा, 08 अक्टूबर 2025: पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) देवीपाटन परिक्षेत्र, श्री अमित पाठक ने मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु अधीनस्थ जनपदों के क्षेत्राधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग (गूगल मीट) आयोजित की। इस दौरान अभियान की प्रगति और कृत कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।आईजी ने थाना स्तर पर एन्टी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में नियमित भ्रमण और शोहदों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाजारों, स्कूलों, बैंकों और हॉट स्पॉट्स पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया। साथ ही, क्षेत्राधिकारियों को अपने सर्किल में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने को कहा।उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को स्कूल-कॉलेजों व बाजारों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करने और महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों, काले शीशों और संशोधित हेडलाइट्स के खिलाफ चालान व वाहन जब्ती की कार्रवाई को तेज करने पर जोर दिया।यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.