Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


झूठी चोरी की सूचना का को0 देहात पुलिस ने किया खुलासा, घटना निकली मनगढ़ंत, सभी गहने सुरक्षित बरामद



*झूठी चोरी की सूचना का को0 देहात पुलिस ने किया खुलासा, घटना निकली मनगढ़ंत, सभी गहने सुरक्षित बरामद-*

आज दिनांक 08.10.2025 को भोर में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेवक पुरवा, बालपुर जाट निवासी श्री महेन्द्र सिंह पुत्र स्व. राम शरण द्वारा थाना को0 देहात के सीयूजी नम्बर एवं डायल 112 पर यह सूचना दी गयी कि उनके घर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा गहनों की चोरी कर ली गयी है। प्राप्त सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे एवं घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं जांच प्रारंभ की गयी। मौके पर सूचना कर्ता के बड़े भाई की बहू गायत्री पत्नी अरुण सिंह ने बताया कि वह अपने 10 माह के बच्चे के साथ मकान के ऊपर वाले कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि नीचे के कमरों में उसकी सास शीला देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह, बूढ़ी दादी माया देवी तथा घर की दूसरी बहू मुस्कान पत्नी राहुल सिंह सो रही थीं। घर के दो युवक सदस्य सूरज व शिवम बाहर सोये हुए थे। गायत्री ने बताया कि लगभग रात्रि 02.00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति, जिनके मुँह काले गमछे से ढके हुए थे और शक्ल से नेपाली प्रतीत हो रहे थे, कमरे में आये तथा ₹6500 नकद एवं गहने लेकर भाग गये। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसओजी एवं सर्विलांस टीम को मौके पर बुलाया गया। तकनीकी एवं मैनुअल जांच के साथ-साथ पुलिस द्वारा मोहल्ले एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी। जांच के दौरान गायत्री के मोबाइल फोन का परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि रात्रि लगभग 01.00 बजे उसकी अपने पति अरुण सिंह (जो वर्तमान में लखनऊ में कार्यरत हैं) से बातचीत हुई थी। इस आधार पर जब पुलिस टीम द्वारा गायत्री से गहराई से पूछताछ की गयी तो उसने स्वीकार किया कि उसने चोरी की झूठी कहानी स्वयं गढ़ी थी। उसने बताया कि रात्रि में अपने पति से कहासुनी हो गयी थी तथा उसकी बड़ी बहन ने उससे ₹11,000 उधार मांगे थे। पति को सबक सिखाने एवं बहन को पैसा न देने के उद्देश्य से उसने घरवालों के समक्ष यह झूठी कहानी बनायी कि घर में चोरी हो गयी है। पुलिस द्वारा गायत्री की निशानदेही पर घर में रखे एक छोटे बक्से से सभी गहने बरामद किये गये जो पूर्ण रूप से सुरक्षित थे। पूछताछ के दौरान मात्र ₹1000 नगद बरामद हुआ तथा गायत्री ने यह स्वीकार किया कि ₹6500 की नकदी बताना भी गलत था।
पूरे घटनाक्रम में गायत्री द्वारा जानबूझकर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने एवं अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया था। उक्त महिला को उसकी गलती से अवगत कराते हुए कड़ी चेतावनी दी गयी तथा भविष्य में इस प्रकार की मनगढ़ंत व भ्रामक सूचना न देने हेतु सख्त हिदायत दी गयी है। इस प्रकार थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा त्वरित, तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच के माध्यम से तथ्यों को स्पष्ट कर चोरी की झूठी सूचना का खुलासा करते हुए वास्तविकता उजागर कर दी गयी।

जनपद गोण्डा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की घटना की सत्य जानकारी ही पुलिस को दें, झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना कानूनन दंडनीय अपराध है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.