Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










बरवार समुदाय के उत्थान हेतु पुलिस की पहल, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना धानेपुर व मोतीगंज में घर - घर जाकर किया गया संवाद-*




गोण्डा। बरवार समुदाय के उत्थान एवं सामाजिक सुधार हेतु क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा द्वारा थाना धानेपुर एवं थाना मोतीगंज क्षेत्र में घर - घर जाकर संवाद किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने दोनों क्षेत्रों में भ्रमण कर गहन सर्वेक्षण और संवाद किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर महोदया सुश्री शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज व धानेपुर की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही । "घर - घर संवाद" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों की समस्याओं को समझना, उनकी सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों की पहचान करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर विकास की दिशा में मार्गदर्शन देना था। विभिन्न विभागों ने शासन स्तर से मिलने वाली योजनाओं, सुविधाओं और विकास से संबंधित जानकारी साझा की। पुलिस विभाग की ओर से पहले अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे बरवार समुदाय के लोगों को अपराध न करने और समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान नवयुवकों ने आश्वस्त किया कि वे अब शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और अपने परिवार के साथ समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। चौपालों में उपस्थित नागरिकों के नाम, पता, परिवार की संख्या और रोजगार की जानकारी मौके पर रजिस्टर में अंकित की गई। बैठक के दौरान नागरिकों को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं से उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आने-जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों पर सुझाव भी प्राप्त किए साथ ही महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि गोण्डा पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए उपलब्ध है ।

*पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी जातियों और समुदायों को मुख्यधारा में लाना और उनका समग्र विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इस पहल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि सामाजिक सुधार और समुदाय के उत्थान में पुलिस केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.