*गोण्डा 29 अक्टूबर 2025*। महिला आयोग की उपाध्यक्ष *श्रीमती चारु चौधरी* ने जनपद गोण्डा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ *महिला एवं बाल संबंधित मामलों* की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का *गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण* सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में *चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा*, *जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार*, *समाज कल्याण अधिकारी एस.पी. सिंह*, *पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार*, *जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार*, *नायब तहसीलदार सदर*, *महिला थाना प्रभारी अनीता यादव*, व *वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर चेतना सिंह* समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्रीमती चौधरी ने *समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम* का औचक निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली व संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
