गोण्डा जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी इसरत अली उर्फ इसरार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दावाच्यॉँ के नेतृत्व में कटरा बाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की। घटना का विवरण 6 सितंबर 2025 को दर्ज तहरीर के अनुसार, नारायनपुर कला निवासी अजमत अली के पुत्र नौशाद अली पर 4 सितंबर को गांव के ही इसरत अली ने घात लगाकर चाकू से हमला किया। नौशाद अपने आटा चक्की कारखाने से घर लौट रहा था, जब इसरत ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार में मुकदमा संख्या 201/25, धारा 109(1), 131 बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 8 सितंबर 2025 को पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी इसरत अली को राजगढ अमीन गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
