Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा में लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5,000 रुपये बरामद

गोंडा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने लूट और छिनैती के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार सोनकर और सुनील कुमार उर्फ नकछेद के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से लूट के 5,000 रुपये नकद बरामद किए गए।घटना का विवरण बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सोखापुरवा निवासी राजेश कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे वह लुधियाना से कमाई कर गोंडा लौटे थे। गोंडा रेलवे अस्पताल के पास बस से उतरकर सेमरा कॉलोनी जाते समय स्टेडियम मोड़ पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे मारपीट कर उनकी जेब से 5,000 रुपये छीन लिए। इस शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। 9 सितंबर 2025 को पुलिस ने सेमरा कॉलोनी के रेलवे स्टेडियम के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूट की रकम बरामद की। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.