Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अपराधी छोड़ दे हमारा क्षेत्र अन्यथा जाएंगे जेल____ उदित वर्मा

अपराधी छोड़ दे हमारा क्षेत्र अन्यथा जाएंगे जेल____ उदित वर्मा



 गोण्डा___ मामला कोतवाली नगर के सेमरा चौकी क्षेत्र का है जहां के उप निरीक्षक उदित कुमार वर्मा ने आजकल जैसे छिनैती ,चोरी व दंगा फैलाने वालों को गिरफ्त में लेकर सबक सिखाने का बीड़ा उठा लिया हो इधर लगातार त्योहारों का दौर चल रहा है जिसे शांति प्रिय ढंग से संपन्न करने का भी दायित्व पुलिस प्रशासन पर है। 


इसी क्रम मे सेमरा चौकी इंचार्ज उदित कुमार वर्मा ने एक शातिर को धर दबोचा जौ श्रद्धालु पंडाल में रखे श्री गणेश का दर्शन करने निकलते उनके घर यह अपराधी घुसकर चोरी करता था चोर ने टुल्लू मोटर, गैस चूल्हा व खाली गैस सिलेन्डर चुराता था अभियुक्त अंकित साहू पुत्र स्व0 रामफेरे साहू उम्र करीब 22 वर्ष निवासी कैप्टन चौराहा जो मोहल्ला बड़गांव थाना कोतवाली नगर जनपद का रहने वाला है के बारे में सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सेमरा उदित वर्मा शातिर चोर को रेलवे अस्पताल के पीछे दाहिनी तरफ जाने वाली आरसीसी सड़क पर स्थित कच्चे मार्ग से कही जा रहा है को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक एक अदद टुल्लू मोटर, एक अदद गैस चूल्हा तथा एक अदद खाली गैस सिलेन्डर बरामद किया और अन्य चोरो तथा उचच्को को सख्त हिदायत देते हुए उदित वर्मा ने कहा कि चोर उचक्के छोड़ दे हमारे क्षेत्र को अन्यथा कड़ी कार्यवाही करते हुए ठूंस दूंगा जेल में खैर अंकित के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायालय।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.