सचिव/कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ द्वारा अपने पत्र संख्या जी-ll//202/एस0एच सी/2025 दिनांक 14-08-2025 के द्वारा यह अवगत कराया गया है कि हज - 2026 के हज यात्रियों के चयन हेतु दिनांक 13.08.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे कमेटी कक्ष, हज कमेटी आफ इण्डिया, हज हाउस, मुम्बई में ऑनलाइन कुर्रा ( रैण्डम डिजिटल सेलेक्शन) आयोजित किया गया, जिसका हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर लाइव प्रसारण भी किया गया। उ0प्र0 के सभी 18760 हज यात्रियों का चयन हो गया है। प्रत्येक कवर हेड के मोबाइल नम्बर पर सूचना हज कमेटी आफ इण्डिया की तरफ से भेज दी गयी है प्रदेश से सभी चयनित हज यात्रियों की सूची वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in व www.hajcommittee.up.gov.in पर अपलोड कर दी गयी है जिसमें प्रत्येक कवर को आवण्टित बैंक रेफरेंस नम्बर उनके कवर के आगे अंकित है। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने हज - 2026 के सभी प्रोवीजनली चयनित हज यात्रियों हेतु निम्न निर्देश जारी किये हैं :-
1. प्रत्येक प्रोवीजनली चयनित हज यात्री को अग्रिम धनराशि रु 1,52,300 /- दिनांक 20 अगस्त, 2025 तक पूर्व हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के खाते में जमा करना होगा।
2. चयनित हज यात्री निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर व हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।
3. धनराशि स्टेट बैंक आफ इण्डिया व यूनियन बैंक आफ इण्डिया में भी पे-इन- स्लिप द्वारा हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में जमा की जा सकती है। धनराशि जमा करने हेतु वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in व www.hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध सूची में प्रत्येक कवर नम्बर के सामने बैंक रेफरेंस नम्बर अंकित है ।
4. धनराशि जमा करने के उपरान्त प्रत्येक यात्री को रसीद / पे - इन स्लिप स्वतः हस्ताक्षरित हज आवेदन फार्म, घोषणा पत्र, अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट हेतु घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट (निर्धारित प्रारुप पर वेबसाइट पर उपलब्ध है) हज कमेटी आफ इण्डिया के पोर्टल पर अपने लॉग-इन आई0डी0 से अपलोड करना है अथवा कार्यालय उ०प्र० राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ - 226008 पर डाक अथवा दस्ती दिनांक 25.08.2025 तक जमा करना आवश्यक होगा।
5. समय से धनराशि व प्रपत्र जमा न कराने पर प्रोवीज़नली चयनित हज यात्री की सीट निरस्त हो सकती है।
(रमेश चन्द्र)
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,
गोण्डा ।
कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, गोण्डा ।
पत्रांकः /अ०क०अ० / हज / 2025-26 दिनांक- अगस्त, 2025
प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित:-
1- निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0, 822 इन्दिरा भवन, लखनऊ।
2- सचिव/कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति 10-ए विधान सभा मार्ग, लखनऊ।
3- जिला सूचना अधिकारी, गोण्डा को इस आशय से प्रेषित है कि कृपया स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करे ।
4- श्री मो0 कसीम सिद्दीकी (प्रशिक्षक) राजेन्द्र नगर एवं श्री रीयाज अहमद खॉ (प्रशिक्षक) गोण्डा ।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,
गोण्डा ।
: प्रेस विज्ञप्ति :-

पत्रांकः 407 /अ०क०अ० / हज / 2025-26 दिनांक- 14 अगस्त, 2025
प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित:-
1- निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0, 822 इन्दिरा भवन, लखनऊ।
2- सचिव/कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति 10-ए विधान सभा मार्ग, लखनऊ।
3- जिला सूचना अधिकारी, गोण्डा को इस आशय से प्रेषित है कि कृपया स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करे ।
4- श्री मो0 कसीम सिद्दीकी (प्रशिक्षक) राजेन्द्र नगर एवं श्री रीयाज अहमद खॉ (प्रशिक्षक) गोण्डा।