Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जनता मेडिकल स्टोर के पीछे चल रही अवैध क्लिनिक में महिला की मौत

जनता मेडिकल स्टोर के पीछे चल रही अवैध क्लिनिक में महिला की मौत


गोंडा। सूबे की सरकार स्वास्थ विभाग को लेकर कितने भी दावे कर ले । लेकिन रुपए कमाने के लालच में कुछ डॉक्टर दावे को फेल करने में सफल ही हो जाते हैं। क्योंकि उनकी सरकारी वेतन से इच्छा नही भरती है तो अस्पताल के बाहर अवैध क्लिनिक शुरु कर देते है। और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन रहते हैं।
मामला जनपद गोंडा का है जहां जिला मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर शोएब इकबाल जिला मेडिकल कॉलेज में तैनात होने के साथ - साथ जिला मेडिकल कॉलेज के सामने काफी दिनों से जनता मेडिकल स्टोर के पीछे अवैध क्लिनिक चला रहे हैं। जहां पर शनिवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मलारी गांव निवासी 25 वर्षीय रोली को तेज बुखार था जो इलाज के लिए आई थी। डॉक्टर शोएब इकबाल ने रोली का बुखार ठीक करने के लिए इंजेक्शन लगाया। रोली को इंजेक्शन लगने के बाद हालात कॉफी बिगड़ गई। और रोली की रात 10 बजे मौत हो गई। जिससे परिजनों ने क्लिनिक पर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के गलत तरीके से इलाज करने की वजह से रोली की मौत हो गई है। मौत के बाद डॉक्टर सहित क्लिनिक के सभी कर्मचारी मौका पाकर फरार हो गए।

नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर परिवारजनों से शव का पोस्टमार्टम के लिए आग्रह किया और मेडिकल स्टोर संचालक कलीम को हिरासत में ले लिया है।
परिवारजन का रो - रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.