*थाना कौड़िया पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी के 05 अदद मोबाइल फोन, एक अदद बैट्री व रु0 3000/- नगद बरामद-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-186/2025 धारा 305(A), 317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली कौड़िया जनपद गोण्डा से सम्बन्धित अभियुक्तगण- 01. सोनू पुत्र उदयराज निवासी ग्राम गोधना बेलभरिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच, 02. निखिल कुमार उर्फ करन पुत्र संजय सिंह निवासी बुढनी भलुहिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को रावतारा अण्डरपास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही से 05 अदद मोबाइल फोन, एक अदद बैट्री व रु0 3000/- नगद बरामद किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी अजय कुमार पुत्र राधे श्याम निवासी ग्राम भैरमपुर धोबियनपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 28/29.07.2025 को उसके घर से अज्ञात चोरो द्वारा तीन मोबाइल व रु0- 10,000/- हजार चोरी हो गये, तथा उसके पड़ोस के रहने वाले हरीराम पुत्र महादेव के यहाँ से भी मोबाइल चोरी हो गया है, तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में 186/2025 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 16.08.2025 को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 01. सोनू पुत्र उदयराज, 02. निखिल कुमार उर्फ करन पुत्र संजय सिंह को रावतारा अण्डरपास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही से 05 अदद मोबाइल फोन, एक अदद बैट्री व रु0 3000/- नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया
