स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांधी पार्क में नियमित रूप से संचालित हो रही योग कक्षा में खिलाड़ियों ने गांधी पार्क से एलबीएस चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा एवं जागरूकता रैली निकाली। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया नन्हें योग के खिलाड़ियों के हाथों में लहराते तिरंगे के साथ देश की एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश देते हुए आगे बढ़े।
रैली के दौरान योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी और योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने आम जनमानस से आह्वान किया कि वे 15 अगस्त को अपने घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। मार्ग भर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में आशीष गुप्ता,रिषित, शिवा, शौर्य, श्रीम, पंछी, बिट्टू, अपर्णा, भार्गवी, सात्विक, काशवी, गौरी, खुशी, आदर्श, भाव्या, शिवांश, साक्षी, अक्षरा, कृष्णा, काव्या, शगुन, उत्कर्ष, नक्श, सिया, शांभवी, रुद्रा, अर्जुन, प्रज्वल सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
