Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


स्वतंत्रता दिवस पर गोण्डा के शहशांह इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला "भारत गौरव सम्मान"

स्वतंत्रता दिवस पर गोण्डा के शहशांह इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला "भारत गौरव सम्मान"

गोण्डा।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शान्ती फाउंडेशन अशोकपुर टिकिया, वज़ीरगंज (गोण्डा) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गोण्डा के शहशांह इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को उनके राष्ट्र उत्थान, समाज सेवा और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए “भारत गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पिंकी देवी (अध्यक्ष, शान्ती फाउंडेशन) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि स्टेट अवार्डी शिक्षक सुनील कुमार आनन्द रहे।
सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रधानाचार्य रमेश आनन्द (शान्ती मेमोरियल स्कूल) व गया प्रसाद आनन्द (सचिव, शान्ती फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया गया।

जादूगर मिस्टर इंडिया की जीवन यात्रा.....

जादूगर मिस्टर इंडिया का जन्म जनपद गोण्डा के विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सीर पुरवा हरदिहा सपौर निवासी एक साधारण किसान परिवार में हुआ। बचपन से ही उन्हें जादुई कला में विशेष रुचि थी। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने सपनों को साकार करने के लिए गुरु की तलाश में निकल पड़े। अंततः उनकी भेंट ऐसे गुरु से हुई, जिनका नाम सोमैया देव था, जिन्होंने उन्हें जादुई कला में निखार लाने का प्रशिक्षण दिया।

आज वे जादुई कला में अंतरराष्ट्रीय पहचान रखते हैं और सूचना विभाग उत्तर प्रदेश से पंजीकृत हैं। उनकी प्रस्तुतियों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना भी है।

अतिथियों ने कहा कि “मिस्टर इंडिया ने अपने अद्वितीय कला-प्रदर्शन और सेवा-भाव से न केवल जनपद, बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम रोशन किया है।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.