गोण्डा । कजरी तीज को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा सोमवार भोर से ही कांवरियों का जत्था करनैलगंज के सरयू नदी से जल भरकर एशिया का विराट एवं पौराणिक शिव मंदिर बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए बम बम भोले, ओम नमः शिवाय,बोल बम का नारा है बाबा तेरा सहारा है के उद्घोष का नारा लगाते हुए कांवरियों का जत्था जाता।
कजरी तीज पर्व को लेकर स्थानीय व दूरदराज के श्रद्धालुओं द्वारा करनैलगंज के सरयू नदी से जल भरकर एशिया के विराट एवं पौराणिक शिव मंदिर बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर पर भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था ओम नमः शिवाय ,बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है,बम बम भोले के गगन बेदी जयकारे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था जाता हुआ।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम जगह-जगह मुस्तैद है। तो वही भक्तों द्वारा जगह-जगह पर पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं के खान-पान व रहने की पूरी व्यवस्था किए हुए हैं।
कौड़िया चौराहे पर कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, प्रधान विरवा शिव भगवान शुक्ला, रंजन तिवारी राजेश तिवारी ,कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला , राम जी शुक्ला कौड़िया गांव प्रधान रिंकू मिश्रा शिवपाल तिवारी, बनगाई गांव के पास मोहित दुबे राहुल दुबे , आर्यनगर असिधा मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ला, राजकुमार उर्फ गोली दुबे , लैबुडवा गांव के पास शिवदयाल शुक्ला गिरजा दयाल शुक्ला मुन्ना शुक्ला अशीष शुक्ला, सुनील शुक्ला कुलदीप वर्मा, सहित काफी लोगों ने जगह-जगह पंडाल लगाकर शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया ।
