Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*


*जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा का किया निरीक्षण, वितरित की राहत सामग्री*

*गोंडा, 09 अगस्त 2025*।
तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नकहरा का आज जिलाधिकारी गोंडा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायज़ा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को समय से राहत सामग्री, सुरक्षित आश्रय स्थल और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को राहत सामग्री से वंचित न रहना पड़े।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन द्वारा स्वयं बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री किट वितरित की गई। इस किट में सूखा राशन, आवश्यक दवाइयाँ, पीने का स्वच्छ पानी, साफ-सफाई की सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की प्राथमिकता है कि संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित नागरिक तक सहायता समय से पहुँचे।

जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार करनैलगंज, आपदा प्रबंधन टीम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

मौके पर मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने के लिए जागरूक किया।

प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और राहत व बचाव कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी करनैलगंज यशवंत राव, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.