Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


सेवरही के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया चीनी मिल मैजापुर क्षेत्र भ्रमण



दिनांक 11.07.2025 को गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र, सेवरही के वैज्ञानिकों, डॉ. विनय कुमार (कीट वैज्ञानिक) और डॉ. योगेश कुमार (पादप रोग वैज्ञानिक), उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल, गोंडा, डॉ. आर.बी. राम, के.पी. सिंह (सहायक चीनी आयुक्त), और उप महाप्रबंधक गन्ना द्वारा मैजापुर चीनी मिल के गेट क्षेत्र के गांवों (मैजापुर, बिकरवा, पूरेभदैया, मंगुरही, कपूरपुर, सिंहपुर, और लालपुर) का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान गन्ने की फसल में किसी प्रकार के कीट या रोग का प्रकोप नहीं पाया गया, हालांकि आंशिक रूप से पोक्का बोइंग रोग के लक्षण दिखाई दिए। वैज्ञानिकों ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने की फसल स्वस्थ और अच्छी स्थिति में है। डॉ. आर.बी. राम ने किसानों को खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी चढ़ाई का कार्य तेजी से करने की सलाह दी, ताकि गन्ने की बढ़वार बेहतर हो और गिरने की संभावना कम रहे। मैजापुर गांव में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जैविक खेती पर विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्ला बायोटेक द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के कार्यों की सराहना की गई। भ्रमण में गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, मैजापुर समिति के सचिव, सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल सिंह राठौर, रीजनल हेड गेट, क्षेत्राधिकारी राजितराम, और सम्मानित किसान उपस्थित रहे।
जैविक खेती के बारे में और जानकारी
गन्ने की अन्य बीमारियाँ
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.