गोण्डा । जिले बेलसर मार्ग पर स्थित तिवारी बाजार मे गायत्री मेमोरियल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुँचे जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुशील और डॉ नूपुर की उपस्थिति रही । हॉस्पिटल के मुख्य संचालक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया की उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को अच्छा और सस्ता इलाज उपलब्ध कराना है इस हॉस्पिटल मे इमरजेंसी, ओपीडी, मेडिकल स्टोर, जाँच, मरीज भर्ती और अत्याधुनिक तकनीकी से सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है । इस अवसर पर डॉ सुशील कुमार डॉ रवि त्रिपाठी डॉ डीपी सिंह डॉ अनिल तिवारी डॉ पंकज मिश्रा भैरव पांडे अभिषेक पांडे गिरीश तिवारी आशीष पाठक सुनील दुबे सहित सैकड़ो की संख्या मे लोगों ने बधाई दी है ।
