Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










मैजापुर चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने में ड्रोन से स्प्रे कार्य



मैजापुर चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने में ड्रोन से स्प्रे कार्य 

आज दिनांक 26.05.2025 को मैजापुर चीनी मिल क्षेत्र में डॉo आर बी राम, उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा,  सुनील सिंह, जिला गन्ना अधिकारी गोण्डा एवं  पी0के0 प्रभात उप महाप्रबन्धक (गन्ना) द्वारा ग्राम कौड़हा जगदीशपुर का औचक गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कमालपुर में कृषक  राजू सिंह पुत्र  श्याम रंग सिंह के गन्ना खेत में ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर से स्प्रे कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इफको कम्पनी द्वारा प्रदत्त ड्रोन से स्प्रे कार्य ग्राम परसागोड़री में कृषक कैलाशनाथ पुत्र बुधसागर, राम विलास पुत्र बुद्धसागर एवं शेषनरायन पुत्र श्री केदारनाथ के गन्ने कें खेत में भी निरीक्षण किया गया । ड्रोन स्प्रे कार्य हेतु ड्रोन पायलट (इफको) द्वारा रू0 300/- प्रति एकड़ की दर छिड़काव किया जा रहा है । ड्रोन द्वारा स्प्रे कार्य में प्रयुक्त रसायन एन0पी0के0 0ः52ः34 प्रति एकड़ 1 किग्रा, नैनो यूरिया 500 ग्राम, एवं सागरिका कृषक भाई गन्ना समिति से प्राप्त करते है एवं ड्रोन में मौजूद टंकी में घोल भरकर छिड़काव कार्य कराया जा रहा है । चीनी मिल द्वारा ड्रोन एवं ट्रैक्टर चालित स्प्रे मशीन द्वारा स्प्रे कार्य की वृहद्ध कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके अर्न्तगत 22 ट्रैक्टर चालित स्प्रे मशीन द्वारा स्प्रे कार्य कृषकों के खेता पर कराया जा रहा है, वहीं ड्रोन से स्प्रे का लक्ष्य 200 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है । जिससे क्षेत्र के कृषकों में अपने गन्ने के खेत में स्प्रे कार्य कराने के प्रति रूझान भी बना है। गन्ने के खेत में स्प्रे कार्य होने पर उपज में बढ़ोत्तरी होगी तथा कृषकों को आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी । ड्रोन से स्प्रे कार्य के समय लगभग 20 प्रगतिशील कृषक एवं मैजापुर मिल के श्री राजित राम गन्ना अधिकारी उपस्थित थे!
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.