Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


आयुक्त ने जारी किया कारण बताओं नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण*

*आयुक्त ने जारी किया कारण बताओं नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण*



*देवीपाटन मण्डल गोण्डा 22 मई 2025* - आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने 13 मई को अपर आयुक्त प्रशासन देवीपाटन मंडल द्वारा किये गये विभिन्न कार्यायलयों के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दिन का वेतन बाधित करने की चेतावनी देते हुये तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।


 आयुक्त ने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्यालय में समय से उपस्थित हो साथ ही कार्यालय के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति भी समय से सुनिश्चित करायें। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो शासन के निर्देशानुसार उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

▪️▪️ 13 मई को अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण में निम्न कर्मचारी व अधिकारी मिले थे अनुपस्थित। 

 
🔹 अपर निदेशक कोषागार व पेंशन देवीपाटन मण्डल वाई पी सिंह एवं उनके कार्यालय के संविदा कर्मचारी अजय प्रताप सिंह

🔹 उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा एवं उनके कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सूर्यभान एवं प्रधान सहायक विकास चंद्र दुबे। 

🔹 उपायुक्त खाद्य देवीपाटन मण्डल विजय प्रभा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.