गोण्डा___अपने पूर्वजों एवं माता पिता की पुण्य स्मृति में एक वाटर कूलर मंदिर श्रृंगार कुंज ठाकुरद्वारा एवं श्री चित्रगुप्त मंदिर में आम जनता के लिए प्रचंड गर्मियों में शीतल जल प्रदान करने के उद्देश्य से दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा लगवाया गया है। दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि भूखे को भोजन व प्यासे को पानी पिलाना ही सर्वश्रेष्ठ सेवा होती है, इस लिए हमने पूर्वजों एवं पूज्यमाता जी स्वर्गीय श्रीमती रेनू श्रीवास्तव एवं पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री कैलाश नाथ श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में ये वाटर कूलर लगवाया है जिससे आम जन को गर्मियों के शीतल एवं शुद्ध पीने का पानी मिल सकें। इसके लिए वाटर कूलर के ऊपर एक पानी की टंकी भी रखवाई है जिससे वाटर कूलर में पानी सदैव लोगों को उपलब्ध होता रहे। इस मौके पर मंदिर श्रृंगार कुंज के ट्रस्टी नवीन चंद्र किशोर ने दुर्गेश श्रीवास्तव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रचंड गर्मी में असहाय एवं राहगीरो के लिए निशुल्क शीतल जल की सेवा करना एक पुनीत कार्य है इस अवसर अरविंद श्रीवास्तव गप्पू भैया, हर्षवर्धन, श्रीमती लतिका श्रीवास्तव, श्रीमती सोनिका , श्रीमती पूनम, चिराग, दिया, अश्विनी श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा आलोक सिन्हा,देवेश, विवेक, सौरभ श्रीवास्तव गगन आदि ने इस अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
