Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जनपद न्यायाधीश व अन्य न्यायायिक अधिकारियों के पूजा पाठ के उपरांत सम्पन्न हुआ भंडारा

जनपद न्यायाधीश व अन्य न्यायायिक अधिकारियों के पूजा पाठ के उपरांत सम्पन्न हुआ भंडारा


गोंडा_____ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीवानी कचेहरी गेट नंबर दो पर स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।जिसका समापन आरती के साथ जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद व अन्य न्यायाधीशों ने किया।कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कचेहरी परिसर के गेट नंबर दो पर स्थित हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 2016 में जन सहयोग से कराया गया था।तभी से हनुमान जी कृपा से सुंदर कांड के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है।जिसमें जनपद के कोने-कोने से लोग आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अधिवक्ता के साथ अन्य लोगों का सहयोग मिलता है।इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम रश्मि नंदा,राजेश मणि त्रिपाठी,सीजेएम अमित सिंह,सिविल जज जूनियर डिवीजन वैशाली गुप्ता,सिद्धार्थ वर्मा के अलावा अधिवक्ता उपेन्द्र कुमार मिश्र, सुशील कुमार श्रीवास्तव,प्रमोद ,चारू चन्द ,महेश कुमार सिंह, वृजेश कुमार तिवारी,अतुल कुमार श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव,आई0बी0श्रीवास्तव मामा, राजकुमार द्विवेदी,राजेश द्विवेदी, लल्ला बाबू, राजकुमार श्रीवास्तव,संजय ,शिवशंकर मिश्र, बृजेश पांडेय सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.