Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों पर किया गया हमला सराहनीय: राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह

भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों पर किया गया हमला सराहनीय: राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह


भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के अंतर्गत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सटीक और साहसी हमले के बाद पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में भारतीय जन समाज पार्टी द्वारा इस ऐतिहासिक जीत का भव्य जश्न मनाया गया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह ने इस अवसर पर भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत की ओर आंख उठाने वालों को करारा जवाब देने में हम सक्षम हैं। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है कि भारतीय सेना से टकराने का मतलब खुद को तबाही की ओर ले जाना है।"

 साथ ही पी ओ के पर जिसे तरह सें महिला जवान कर्नल सोफिया कुरैशी व्योमिका सिंह लोगो ने जिस तरह घुस कर हमला किया हैँ और साथ ही हमारे देश का नाम रोशन किया है हमें ऐसे भी जवानों पर गर्व हैं क़ी पाकिस्तान जैसे पीओके पर घुसकर आतंकवादियों को मार गिराने पर अपनी कामयाबी पाई है

वही इस कार्यक्रम पर आशियाना के सेक्टर जी में आयोजित इस जश्न में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 
श्री बृजमोहन सिंह ने कहा क़ी यह युद्ध रुकना नहीं चाहिए जिस तरह हमारे 21 भी जवानों की कुर्बानियां दी है इस कुर्बानियों को बेकार नहीं जाने दे साथ बृजमोहन सिंह ने कहा हमारे देश पर अन्य देशों को हस्ताछेप नहीं करना चाहिए वही कि इस साहसी कार्रवाई से न केवल शहीद जवानों की शहादत का बदला लिया गया, बल्कि यह पाकिस्तान को उसकी औकात भी दिखा दी गई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे हर जवान को हम नमन करते हैं और सरकार से आग्रह करते हैं कि सेना को हर स्तर पर और मज़बूत किया जाए।

कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने भी भाग लिया और देश की अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.