सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनजोत में 21 मई, 2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कन्या जन्मोत्सव में नवजात बच्चियों का स्वागत और सम्मान किया गया। संरक्षण अधिकारी चंद्रमोहन वर्मा ने केक काटकर और हिमालय बेबी किट, तौलिए व कपड़े भेंट कर बेटियों के प्रति समानता का संदेश दिया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव ने विभागीय योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जबकि जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम में बीपीएम सनोज कुमार मिश्रा, अभिमन्यु, रेखा राय, प्रमिला सिंह, सुशील कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
महिला सशक्तिकरण योजनाएं