कोतवाली नगर पुलिस ने 135 नशीली टेबलेट के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस, गोण्डा ने 21 मई 2025 को अभियुक्त आशीष गौतम को 135 नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हुई। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 399/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी उ0नि0 अंकित उपाध्याय, हे0का0 अभय प्रताप, और का0 संदीप चौहान की टीम ने की।