Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बालपुर में बिल्डिंग की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बालपुर में बिल्डिंग की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

गोण्डा। जिले के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के बालपुर कस्बे में सोमवार की दोपहर में अचानक बिल्डिंग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई,जिससे दुकान के उपकरण धू- धू कर जलने लगे। आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। 
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कटरा बाजार क्षेत्र के बमडेरा भट्टाचार्य पुरवा निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा बालपुर बाजार के बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करते है। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे किसी उपकरण की जोड़ाई का काम कर रहे थे। अचानक दुकान के उपकरण धू धू कर जलने लगे। जिसे देखकर आसपास के दुकानदारों के होश उड़ गए। लोगों ने काफी प्रयास करके आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी दृगविजय सिंह ने बताया कि इस घटना में केवल एक दुकान का नुकसान होने की जानकारी है।आसपास के दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.