Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गो तस्करी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



*थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गो तस्करी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
 पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-101/25, धारा 352,351(3),61(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधि व 11(1)(a) पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त कल्लू सिंह पुत्र राम नेवाज निवासी ग्राम विश्नोहरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण



 वादी  शांत प्रकाश दुबे पुत्र अशोक दुबे निवासी ग्राम महंगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 01.04.2025 की रात्रि करीब 11 बजे गांव के ही विन्देश सिंह पुत्र अवधेश सिंह व मन्नू सिंह पुत्र तारकनाथ द्वारा अपने अन्य 02 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक अर्धनिर्मित मकान में लगे पिलर व पेड़ में छुट्टा जानवरों को बांध रखे थे तथा रात्रि में पिकअप लाकर उस पर जानवरों को पीटकर बेरहमी से लाद कर ले गए तथा मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा दिनांक 15.04.2025 को फरार चल रहे 02 आरोपी अभियुक्तों रिजवान अहमद, 02. सलीम को गिरफ्तार कर कर जेल भेजा गया था। 
आज दिनांक 20.04.2025 को विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त कल्लू सिंह पुत्र राम नेवाज निवासी ग्राम विश्नोहरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.