थाना छपिया पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.04.2025 को वादी गुलाम सरवर पुत्र तालिब हुसैन निवासी मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.04.2025 को वह अपने भतीजे की गाड़ी न0 UP43AG1877 मोटरसाईकिल लेकर दवा लेने गया था जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 20.04.2025 को थाना छपिया पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए मोटरसाईकिल चोर आदिल अब्बास पुत्र साहिल अब्बास निवासी ग्राम कस्तूबा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को बखरौली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल (होण्डा लिओ) UP43AG1877 को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
