Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कोटेदार की दबंगई! राशन न देने पर गालियां देकर भगाया, पीड़ित ने की जिलाधिकारी से शिकायत

कोटेदार की दबंगई! राशन न देने पर गालियां देकर भगाया, पीड़ित ने की जिलाधिकारी से शिकायत

कटरा बाजार गोण्डा

गोंडा जनपद के करनैलगंज तहसील क्षेत्र अनतर्गत कोटिया मदारा गांव निवासी चुनमुन लाल पुत्र मथुरा प्रसाद ने जिलाधिकारी महोदया को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर कोटेदार की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि उसे मार्च 2025 का राशन नहीं दिया गया।चुनमुन लाल का कहना है कि उसने मार्च माह में कई बार राशन के लिए कोटेदार के यहां अंगूठा लगाने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क न होने का बहाना बनाकर उसका अंगूठा नहीं लगाया गया। बाद में वह दूसरे दुकान पर भी गया, मगर वहां भी उसका अंगूठा नहीं लग पाया।जब उसने इसकी शिकायत की, तो कोटेदार के सहयोगियों ने उसे गाली-गलौज कर भगा दिया और धमकी देते हुए कहा कि “तुम्हारे बयान से पहले मेरा कोटा सस्पेंड हुआ था, दो लाख रुपये देकर कोटा फिर से मिला है, अब तुम्हें राशन नहीं लेने देंगे।”पीड़ित ने सप्लाई इंस्पेक्टर कटरा बाजार आनंद प्रकाश से भी फोन पर शिकायत की, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने उल्टा यह कह दिया कि कहीं और जाकर अंगूठा लगाकर राशन ले लो, वह कोटेदार ‘खास किस्म’ का है। पीड़ित ने अंततः जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है और उक्त मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वही मामले की जानकारी के लिए पत्रकारों द्वारा सप्लाई इंस्पेक्टर कटरा बाजार आनंद प्रकाश से फोन पर जानकारी लेना चाहा लेकिन उन्होंने पत्रकारों का फोन उठाना उचित नहीं समझा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.