दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए लेजाते समय रास्ते में हुई मौत।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्लापुर के मजरा मल्लहनपुरवा निवासी पिंकी देवी उम्र करीब 29 वर्ष रविवार की सुबह अपने पति लक्षमन निषाद के साथ बाइक से अपने मायके महराजगंज बस्ती जा रही थी। कि गोंडा - अयोध्या राज्यमार्ग पर बालापुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे पिंकी देवी बाइक से सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। गांव के प्रधान धनराज यादव उर्फ पोकई ने बताया कि पिंकी देवी की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।