Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404








कटरा बाजार पुलिस ने नाजायज गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार



*थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-*

*कार्यवाहीः-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज  चन्द्रपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में कटराबाजार पुलिस द्वारा अभियुक्त जुबेर खां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आज दिनांक 10.04.2024 को थाना कटराबाजार के उ0नि0 सुनील कुमार मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बनगांव पुल की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर एक व्यक्ति आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त जुबेर खां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. जुबेर खां पुत्र रन्नू नि0 वार्ड नं0 15 पठानटोला कस्बा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01.  मु0अ0सं0-115/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 सुनील कुमार।
02. का0 अभिषेक गुप्ता।
03. का0 चन्द्रपाल।
04. का0 ओमप्रकाश गौतम।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.