Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


विधायक राम प्रताप वर्मा ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के राज्य व केन्द्र सरकार के उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया*।

*विधायक राम प्रताप वर्मा ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के राज्य व केन्द्र सरकार के उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया*। 



 उतरौला(बलरामपुर) 
लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को उतरौला के शक्ति केंद्र आर्यनगर के बूथ संख्या 71, 72 पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने लोगों से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 में से 80 सीटों को जीतने के लिए भाजपा जुट गई। इसी कड़ी में शनिवार से लाभार्थी जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। इसमें संगठन के पदाधिकारीयों के साथ लाभार्थियों के घर घर जाएंगे। इस दौरान विधायक श्री वर्मा ने लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करते हुए सेल्फी ली। साथ ही दीवारों पर भाजपा के नारे लिखे। लाभार्थी से संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से राम राम कहा। उन्होंने कहा कि 
प्रदेश में करोड़ों लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लाखों परिवारों को पक्का मकान मिला है। गरीबों को निशुल्क इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बांटे गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर गरीब को छत, निशुल्क राशन, मुफ्त इलाज, शौचालय, जनधन खाता, पीएम किसान सम्मान, स्वनिधि योजना जैसे तमाम योजनाओं का लाभार्थी घर-घर में है। कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। केन्द्र में मोदी सरकार की योजनाओं के कारण जीवन में आए बदलावों से हर लाभार्थी बहुत खुश है। सभी के होठों पर बस यही बात है कि ’फिर एक बार-मोदी सरकार’।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.