Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मैजापुर चीनी मिल परिसर में युवा किसानों के सम्मान में किया गया वृहद किसान गोष्ठी

मैजापुर चीनी मिल परिसर में युवा किसानों के सम्मान में किया गया वृहद किसान गोष्ठी


आज दिनांक 8-2-2024 को मैंजापुर चीनी मिल परिसर में युवा किसानों के सम्मान में एक वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री आरबी राम डिप्टी सीसी देवीपाटन मंडल, विशिष्ट अतिथि श्री संदीप अग्रवाल, सभा अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जिला गन्ना अधिकारी गोंडा, महाप्रबंधक गन्ना श्री पवन कुमार चतुर्वेदी, मैजापुर चीनी मिल के चयनित युवा उत्कृष्ट कृषक ब मिल कर्मचारी सम्मिलित हुए।       
 सभा की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई सभा में सभी युवा किसानों ने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो का वर्णन किया ब चीनी मिल को आगामी वर्ष में नई ऊर्जा एवं ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात श्री डिप्टी सीसी साहब द्वारा सभा को संबोधित किया गया और युवा किसानों को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया गया। डीसीओ साहब के द्वारा पेड़ी प्रबंधन, बसंत कालीन बुवाई, अच्छी प्रजातियों का चयन ब गन्ने की नई तकनीकियों के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि श्री संदीप अग्रवाल जी द्वारा चीनी मिल द्वारा चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम व विकास योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया गया ब अस्वस्थ किया गया कि भविष्य में भी चीनी मिल उनके उत्कर्ष कार्यों मैं सहायता करती रहेगी। सभा के समापन पर सभी युवा कृषकों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र ब अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।
इकाई मैजापुर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.