Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता अप्राकृतिक सम्बन्धो मे वंछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार



*थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

 पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 55/24, धारा 377 भादवि, 5एफ/6 पाक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चार्ल्स लाल को मोहनी पुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 27.02.2024 को थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कटराबाजार में सूचना दी गयी कि उनके 08 वर्षीय लड़के के साथ उसके स्कूल के गेट कीपर द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना कटराबाजार में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विचेचना उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए उक्त आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 28.02.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस टीम द्वारा मोहनी पुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01.  चार्ल्स लाल पुत्र जोसेफ लाल नि0 शांतिनगर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01.  मु0अ0सं0-55/24, धारा 377 भादवि, 5एफ/6 पाक्सो ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.