Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


लाभार्थी संपर्क अभियान का विधायक रामप्रताप वर्मा ने किया शुभारंभ*

*लाभार्थी संपर्क अभियान का विधायक रामप्रताप वर्मा ने किया शुभारंभ*


उतरौला( बलरामपुर)
भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने आज विधानसभा क्षेत्र उतरौला के अंतर्गत ग्रामसभा इमिलिया के बूथ संख्या 132 में लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ किया 
भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों से मिलकर 9638002024 डायल कराया गया तथा लोगों से जनसम्पर्क करके पत्रिका वितरण किया एवं लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र की जनता को दी। 
प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर गारंटी का लाभ मिल रहा है। इस बार फिर जनता का प्रचण्ड विश्वास भाजपा को मिलेगा और हमारा 'अबकी बार 400 पार' का संकल्प साकार होगा। 
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, देवानंद गुप्ता, लक्ष्मी रतन गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य फणींद्र गुप्ता, रोहित राज़ गुप्ता, राहुल राज़ गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.