Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


उतरौला नगर के स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज प्रांगण में डायरेक्टर असलम शेर खान के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कला और शिल्प ,बाल मेला का आयोजन किया गया*

*उतरौला नगर के स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज प्रांगण में डायरेक्टर असलम शेर खान के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कला और शिल्प ,बाल मेला का आयोजन किया गया*      



 *प्रबंधक रेखा शर्मा ने बैच अलंकरण स्वागत किया* 
शनिवार को उतरौला के स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज के प्रांगण में डायरेक्टर असलम शेर खान की देखरेख में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आर्ट एंड क्राफ्ट (कला और शिल्प) एवं भव्य बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने क्रिएटिविटी को प्रदर्शित करते हुए बेहतरीन कलाकारी का नमूना पेश किया। 
छात्र-छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट के मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से वॉल हैंगिंग, राम मंदिर, घर का मॉडल, सजावट की वस्तुएं, गुलदस्ते, पूजा घर, फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड, टेबल लैंप आदि वस्तुएं बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
बाल मेले में बच्चों ने समोसा, गाजर हलवा, चाट, कॉफी, पॉप कॉर्न, बर्गर, फ्राइड राइस ,चाऊमीन, शुगर कैंडी, ट्राई योर लक, समेत अन्य स्टाल लगाए गए थे। सभी काउंटर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पकवान, व्यंजन व फास्ट फूड का विक्रय किया जा रहा था। बाल मेले में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। टोकन काउंटर से टोकन खरीद कर अभिभावक एवं बच्चे स्वादिष्ट पकवान व अन्य व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। डायरेक्टर असलम शेर खान ने बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट एवं भव्य बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन, छुपी प्रतिभा, कला एवं शिल्प को तराशना व आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वरोजगार करने के अवसर तलाश करना है। बाल मेला से अर्जित होने वाली धनराशि को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने में व्यय किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनूप चंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बलरामपुर सदर एसडीएम संदीप तिवारी, शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष देवता प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य के सरोज, आशीष मौर्य, आशीष वर्मा, चंदन पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह सहित कार्यक्रम में आए हुए अन्य अतिथियों को डायरेक्टर असलम शेर खान एवं प्रबंधक रेखा शर्मा द्वारा अंग वस्त्र, बुके देकर एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। भारी संख्या में लोगों ने कला एवं शिल्प और भव्य बाल मेले का आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.