Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना कौड़िया पुलिस द्वारा गैरइरादतन मृत्यु करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*


*थाना कौड़िया पुलिस द्वारा गैरइरादतन मृत्यु करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

गोंडा पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-385/23, धारा 304,325,323,504, 506,147,149 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार कोरी को खम्हरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 05.12.2023 को थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम चकईपुरवा मौजा बनगाई में दो पक्षों के मध्य बहेला जानवर हांकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षीगणों द्वारा वादी रामजागे पुत्र धनलाल पासवान व उसके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिसमें वादी के लड़के राजकुमार उर्फ निरहू को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। वादी के तहरीर पर थाना कौड़िया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 18.02.2024 को थाना कौड़िया के उ0नि0 प्रशान्त कुमार गुप्ता मय टीम द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्ण कुमार कोरी को खम्हरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. कृष्ण कुमार कोरी पुत्र रामऔतार कोरी नि0 ग्राम चकईपुरवा मौजा बनगाई थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-385/23, धारा 304,325,323,504,506,147,149 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 प्रशान्त कुमार गुप्ता।
02. का0 आदित्य यादव।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.