Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अधिवक्ता के दुकान पर दबंगों ने किया कब्जा,प्रसासन मौन

अधिवक्ता के दुकान पर दबंगों ने किया कब्जा,प्रसासन मौन

गोण्डा _मामला कोतवाली नगर के मौहल्ला बड़गांव का है जहां के निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय फूल चन्द ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाया न्याय की गुहार ।दिये गये प्रार्थना पत्र मे कहा कि उक्त भूमि दुकान संख्या 212 स्थिति मोहल्ला रानी बाजार में स्थित है जिसमें पीड़ित की नानी के वसीयत नामा के अनुसार 1/4का बराबर हिस्सा रहा ।जिस मामले में एक वाद नगर मजिस्ट्रेट गोण्डा  के यहां चल रहा था जिस पर कब्जा करने पर अमादा विपक्षी गण रानी देवी व उनके पति अनिल कुमार ,व विकास कसौधन उर्फ राजा व छोटू उर्फ विशाल को उक्त भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण न करने हेतु दिनांक 24/1/2024को लेकर स्थगन आदेश पारित किया था।उसके वावजूद दबंगों ने स्थानीय पुलिस की मिली भगत से खुले आम न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए उक्त दुकान/भूमि पर निर्माण करना
शुरू कर दिया।जिसे लेकर पीड़ित ने खूब लगाए सम्बंधित पुलिस व पुलिस अधीक्षक के चक्कर लेकिन दबंगों के आगे पुलिस मौन है।दबंग पीड़ित को उल्टे दे रहे हैं जान से मार डालने की धमकी ।अब देखना होगा कि योगी की पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.